AdministrationNews UpdateUttarakhand

आऊट सोर्सिंग कर्मचारी बैठे अनिश्चित कालीन धरने पर

देहरादून। यमुना कालोनी स्थित लो0नि0वी0 कार्यालय के पार्किंग स्थल में लगभग 70 दिनों से आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों ने धरना दिया हुआ है, उनका कहना है कि सम्बन्ध्ति ठेकेदारों ने लगभग एक वर्ष से उनका भुगतान नही किया है और जब ठेकेदारों पर भुगतान का दबाव दिया गया तो लगभग 870 कर्मचारियों को बिना भुगतान किये काम से निकल दिया। हम लोग शासन प्रशासन से यही मांग कर रहे हैं कि ठेकेदारी प्रथा को बंद कर आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से लिया जायेऔर संविदा के तहत विभाग कार्य पर रखे और जल्द से जल्द हमारा रुका हुआ भुगतान किया जाए। हालांकि विभागीय चीफ अयाज़ अहमद का कहना है कि विभाग ने सम्बन्धित ठेकेदारों को पूरा भुगतान कर दिया है और इस मामले में विभाग का कोई लेना देना नही है।

 

Related Articles

Back to top button