News UpdateUttarakhand

श्यामपुर मंडल युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने स्पीकर अग्रवाल से की भेंट

ऋषिकेश। श्यामपुर मंडल के युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के युवा पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी की श्यामपुर मंडल के युवामोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत, उपाध्यक्ष प्रवीण थपलियाल, उपाध्यक्ष संजय सिंह राणा, महामंत्री अंकित बहुखंडी, कोषाध्यक्ष आशीष राणाकोटी, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री मयंक राणा, मंत्री सुधीर शर्मा, मंत्री विजय शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष उनियाल, सह मीडिया प्रभारी मयंक गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मधवान एवं सदस्यों में अंबर गुरंग, संदीप नेगी, गोविंद गौर, अर्जुन पुरी, उत्तम मंद्रवाल, रमेश कुमार, विक्रम क्षेत्री, बिजेंदर चैहान, प्रियांशु, सौरभ राणा एवं पवन व्यास ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंटवार्ता की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी संगठन की रीढ़ है। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने को कहा। श्री अग्रवाल ने कहा की युवा शक्ति की संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं  कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है।विधानसभा अध्यक्ष ने युवा मोर्चा से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का  आह्वाहन किया।समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ किस प्रकार पहुंचे इसके लिए कार्य किए जाने को कहा।

Related Articles

Back to top button