EntertainmentUttarakhand

नवीन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित ‘’एक शाम किशोर दा के नाम’‘ कार्यक्रम ने मचाई धूम

देहरादून। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नवीन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा महान गायक किशोर कुमार जी की याद में उनके जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रोड़ पर स्थित एक होटल में किशोर दा के गीतों भरे कार्यक्रम का आयोजन कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया। ‘’एक शाम किशोर दा के नाम’‘ इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मशहूर गायकों ने किशोर दा के सदा बहार गीतों को गाकर किशोर दा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और श्रोताओं को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। नवीन म्यूजिकल ग्रुप के हैड नवीन कुमार व वहां उपस्थित सभी सिंगर्स व मेहमानों/श्रोताओं ने एक साथ मिलकर किशेर दा के नाम का केक काटकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस गीतों भरी शाम कार्यक्रम में नवीन कुमार ने अपनी प्रस्तुति व आवाज से वहां पर उपस्थित सभी मेहमानों का मन मोह लिया। उन्होंने ‘’जाने कैसे कब कहां’‘, ‘’देखा एक ख्वाब’‘ आदि गीतों पर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। इसी कड़ी में पीयूष निगम द्वाारा गाये गये सदाबहार गीत ‘’खिलते हैं गुल यहां’‘, ‘’रिमझिम गिरे सावन’‘ ने वहां पर आये सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार वहां पर उपस्थित अन्य मशहूर गायको जिनमें मुख्य रूप से मनीषा आले, सोनाली राय, आशीष, गोपाल क्षेत्री,बलदेवसिंह, बालेश गुप्ता, संदीपकाला,सुरेन्द्र रावत, विरेन्द्रसिंह रावत,प्रदीप गुप्ता आदि सिंगर्स ने अपनी अपनी प्रस्तुति से वहां उपस्थित सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और दर्शकों/श्रोताओं ने भी ताली बाजाकर उनका स्वागत किया।

      

  

Related Articles

Back to top button