Uttarakhand

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया व उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरम्वाल को जिलाधिकारी सचिन बंसल ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ

नैनीताल। नैनीताल फ्लैट्स में आयोजित भव्य समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया व उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरम्वाल को जिलाधिकारी  सविन बंसल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई, इसके उपरान्त अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा सदस्यों को शपथ व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री अरविन्द पाण्डे भी मौजूद थे।
       शपथ ग्रहण समारोह में विधायक बंशीधर भगत, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष नगरपालिका सचिन नेगी, अध्यक्ष नगरपालिका भवाली संजीव वर्मा, कालाढूंगी नगर पंचायत चैयरमैन पुष्कर कत्यूरा, नगर निगम हल्द्वानी मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह, पार्षद प्रमोद तोलिया के अलावा  प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी परिषद् गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ ब्रिजवासी, निवेदिता जोशी, गीता बिष्ट,नेहा, भावना कपिल, मीरा आशा आर्या, आशा देवी, मंजू आर्या ममता सागर, डा0 मोहन सिंह बिष्ट,दीपक मेलकानी, ललित मोहन, पूजा अरोड़ा, विपिन चन्द्रा, अनिल चुनौतिया, किशोरी लाल, कमलेश बिष्ट, सागर पाण्डे, नरेश चैहान, मीना देवी, प्रेमा गोस्वामी, लेखा भट्ट, लाखन नेगी तथा अंकित साह के मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button