News UpdateUttarakhand

नारी शक्ति स्वरूपा महिला ग्राम संगठन का हुआ गठन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

देहरादून। नारी शक्ति स्वरूपा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया है। आयोजन में स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो कठिन परस्थितियों से लड़ते हुए उन्नति की और बढ़ रहीं हैं एवं प्रसन्ता पूर्वक संगटन के विस्तार में जी जान से जुट रही हैं।
अपनी मेहनत के दम पर आई पी आर पी बनी गीता नेगी, राखी ठाकुर, नंदा नेगी, फरजाना खान, बीना रावत, सहिस्ता खान, कौशल देवी, सुमन कश्यप, कमलेश, आशा थापा एवं महिला उधमी कमल प्रीत कौर जी को छेत्र में किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिये स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। नारी शक्ति स्वरूपा संगठन की जिला सचिव सायरा आजाद एवं जिला उपाध्यक्ष सुनीता गुलेरिया को भी संगठन की महिलाओं को प्रशिक्षण दे कर स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने के लिये एवं सराहनीय कार्य करने के लिये स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गीता मौर्य, कोषाध्यक्ष कोमल देवी, महासचिव रीता नेगी, महामंत्री नीलम नेगी, उपाध्यक्ष गीता नेगी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सन्ध्या, वार्ड सदस्य जोहड़ी गांव कृष्णा ने सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button