Uttarakhand

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक 05/09/19  को वादी निवासी पटेल नगर, देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त आसिफ द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर गलत काम करने की नियत से अपहरण कर ले गया व वादी द्वारा फोन करने पर उसके द्वारा वादी की पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई।  उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 05/09/19 को थाना पटेल नगर पर धारा 363/366A/506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।  दौराने विवेचना उक्त अभिययोग में धारा 376 भादवि व धारा 5/6  पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई तथा अभियुक्त आशिफ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।  उक्त अभियोग में पीड़िता द्वारा अपने बयानों में अंकित कराया की अभियुक्त आशिफ व उसके अन्य दो साथियों रिजवान व इमरान द्वारा उसका अपहरण किया गया था।  मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा किच्छा उधम सिंह नगर में दबिश देकर आज दिनांक 20/10/19 के प्रातः 5:00 बजे उक्त दोनों अभियुक्तों को किच्छा से गिरफ्तार कर थाना पटेलनगर पर लाकर दाखिल किया गया।  दोनों अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button