Uttarakhand

मुर्गी फार्म के पास पुलिस को मिला शव

देहरादून। आज दिनांक 16.11.2020 को कन्ट्रोल रुम ऋषिकेश द्वारा सूचना मिली कि मुर्गी फार्म पर एक आदमी की डैड बाडी पड़ी हुई है। *सूचना पर थाना हाजा से व0उ0नि0 दिनेश कुमार मय कर्मचारी गणों के मय जिल्द पंचायतनामा मय दीगर कागजात के आवश्यक कार्यवाही हेतु घटनास्थल हेतु रवाना हुये । मौके पर काफी लोगों की भीड लगी थी । मौके पर मृतक की शिनाख्त करते हुए एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उक्त शव मेरी बुआ के लडके रविन्द्र कुमार पुत्र अखलू निवासी मुर्गी फार्म रायवाला स्थाई निवासी ग्राम बरहट जिला गाजीपुर उ0प्र0 उम्र करीब 40 वर्ष का है ।* जिसके द्वारा बताया गया *कि मृतक यहाँ अकेला रहता था जिसके बच्चे गाँव में रहते हैं। आसपास सभी लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक शराब के सेवन का आदि था काफी मात्रा में शराब का सेवन करता था व काफी समय से बीमार चल रहा था सम्भवत: बीमारी व अधिक शराब के सेवन से की मृत्यु हुई है । पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यावाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया है । मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है  और अभी पुलिस की ओर से जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button