National

उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थगित हुईं कल होने वाली बोर्ड परीक्षाएं

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में सीएए और एनआरसी को लेकर तीन दिनों से हिंसा हो रही है। उत्‍तरी पूर्वी दिल्‍ली में खासकर ज्‍यादा हिंसा हो रही है। ऐसे में बच्‍चों के बोर्ड एक्‍जाम में आने-जाने से जान का खतरा है। इस कारण सीबीएसई ने सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए बोर्ड की परीक्षा स्‍थगित कर दी है। वहीं दिल्‍ली सरकार ने भी 86 सेंटरों पर परीक्षा स्‍थगित कर दी है। यहां देखें पूरी लिस्‍ट कहां-कहां परीक्षा स्‍थगित हुई है। इससे पहले बच्‍चों के बोर्ड एक्‍जाम को लेकर सीबीएसई ने पहले ही बता दिया है कि हिंसा के कारण परीक्षा कराना मुश्‍किल है। वहीं आज यह मामला कोर्ट में भी पहुंच गया है। अब इस पर सुनवाई के बाद दिल्‍ली हाई कोर्ट ने कहा कि बच्‍चों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए सीबीएसई जल्‍द ही सेंटर बदलने या फिर परीक्षा की तिथि को बदलने पर जल्‍द विचार करे। अब इधर सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बयान जारी कर कहा कि कल स्‍कूल बंद रहेंगे और उन्‍होंने सीबीएसई से बोर्ड परीक्षा स्‍थगित करने की मांग की है। सीबीएसई देर शाम अपनी तरफ से अाधिकारिक बयान जारी कर बताया कि बोर्ड परीक्षाएं स्‍थगित रहेंगी। इसमें कुल 86 सेंटरों पर परीक्षाएं स्‍थगित रहेंगी।  दिल्‍ली हाई कोर्ट ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सेंटर बदलने की याचिका पर सुनवाई की। बता दें कि सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्‍ली के कई इलाकों में हिंसा फैल गई। इसके बाद से लगातार मंगलवार को तीसरा दिन है जब दिल्‍ली अशांत है। पूर्वी दिल्‍ली में हिंसा के कारण कई स्‍कूलों को बंद कर परीक्षाएं टाल दी गई। सीबीएसई ने बोर्ड की परीक्षा स्‍थगित करते हुए इसके लिए अगली तारीख घोषित कर दी है। अब छात्र और स्‍कूलों की तरफ से याचिका दायर कर कोर्ट से सेंटर बदलने की मांग की गई है।  हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि बच्‍चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। सीबीएसइ या तो सेंटर दूसरी जगह शिफ्ट करे या फिर रिशेड्यूल करे। सीबीएसइ या तो सेंटर दूसरी जगह शिफ्ट करे या फिर रिशेड्यूल करे। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीएसई जल्‍द से जल्‍द इस पर कोई फैसला ले। बता दें कि बुधवार को बच्‍चों का एक पेपर वहीं है जहां सीएए हिंसा में 10 लोगों के मौत हो चुकी है। न्‍यायमूर्ति राजीव ने सीबीएसई से जल्‍द से जल्‍द इस पर फैसला लेने को कहा है ताकि बच्‍चों तक यह जरूरी सूचना समय से पहुंच सके। कोर्ट इस मामले में अब बुधवार को सुबह फिर इस मामले में सुनवाई करेगा। इधर, इधर शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हिंसा के कारण कल भी बंद रहेंगे स्‍कूल, वहीं बोर्ड परीक्षा स्‍थगित करने का सीबीएसई से अनुरोध किया है। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया कि ‘हिंसा प्रभावित नोर्थ-ईस्ट ज़िले में कल भी स्कूल बंद रहेंगे। गृह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं सीबीएसई से भी कल (बुधवार) की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button