News UpdateUttarakhand

लाल माता देवी का जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गया

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी हरिद्वार में माता वैष्णों देवी मंदिर के प्रतिरूप लाल माता वैष्णो देवी मंदिर की संस्थापिका लाल माता देवी का जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की।
पूज्य माता लाल देवी जी का जन्मोत्सव की शुरुआत 21 जनवरी से प्रारंभ की गई थी। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ एवं संकीर्तन मंडलियों द्वारा देर रात तक मां भगवती के गुणगान किए गए। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को मां की चुनरी देकर आशीर्वाद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सुख शांति के लिए आराधना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माता लाल देवी जी ने पूरा जीवन लोगों को धार्मिक प्रवृत्ति के साथ जोड़ने का उपदेश दिया। इस अवसर पर निर्मल पीठाधीश्वर महंत ज्ञानदेव सिंह, स्वामी हरि चेतनआनंद जी महाराज, स्वामी कमल दास महाराज, स्वामी जगदीश दास महाराज, स्वामी ललित आनंद गिरि महाराज, डॉ महावीर अग्रवाल, स्वामी दुर्गा दास महाराज, संजय वर्मा, स्वामी प्रेमानंद महाराज, बाबा हठयोगी महाराज, मेयर रुड़की गौरव गोयल, विपिन शर्मा, राजपाल नेगी, विनोद भट्ट, शिवानी भट्ट, अनिरुद्ध भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button