News UpdateUttarakhand

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डी.ए.पी खाद पर 140 प्रतिशत की सब्सिडी की वृद्धि पर पीएम का आभार व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केन्द्र सरकार द्वारा डी.ए.पी खाद पर 140 प्रतिशत की सब्सिडी की वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। किसानों के हित में समय-समय पर केन्द्र सरकार द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं। प्रधानमंत्री के इस निर्णय से व्यापक स्तर पर देश के किसान लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button