News UpdateUttarakhand

मोटरसाइकिल सवार ने महिला के गले से झपटी चेन

हरिद्वार। क्षेत्र में महिला के गले से चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार आरोपी फरार हो गए। कई घंटों तक चेकिंग अभियान के बाद भी आरोपी हाथ नहीं आ सके। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। भगत सिंह चौक की तरफ से भेल सेक्टर एक की तरफ पैदल आ रही एक महिला के गले से पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों में से पीछे बैठे युवक ने सोने की चेन झपट ली।
महिला ने जब तक शोर मचाया तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली में तैनात दारोगा मनोज सिरोला मौके पर पहुंचे। पुलिस को महिला ने जानकारी दी कि युवक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह बस इतना ही देख पाई।
पुलिस ने महिला से जानकारी लेने के बाद आस पास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एसआई मनोज सिरोला ने बताया कि महिला का नाम पता उन्हें पता नहीं है। महिला ने इस संबंध में अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं की है। चेन स्नेचर को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

Related Articles

Back to top button