News UpdateUttarakhand

परिनिर्वाण दिवस पर ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश महाराज को किया याद

हरिद्वार। भीमगोड़ा स्थित संत मंडल आश्रम में राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व भाजपा विधायक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि महाराज का परिनिर्वाण दिवस स्वामी राम मुनि महाराज की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संत महापुरूषों ने भक्तों को भक्ति के मार्ग पर चलने का ज्ञान दिया। स्वामी राम मुनि महाराज ने अपने परम पूज्य गुरु के पद चिन्हों पर चलने के लिए अपने भक्तों को चेताया व उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की एवं ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि द्वारा किए गए पुनित एवं जनकल्याणकारी कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। आश्रम में 4 मार्च से 10 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें कथावाचक मां अग्नि शिखा श्रद्धालु भक्तों को कथा श्रवण कराएंगी। इस दौरान सन्त जागेराम शास्त्री, स्वामी ललितानंद गिरी, सुरेश मुनि, महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज, तुलसीदास, एसएस नाथ, शिव शंकर पुरी, कथावाचक अग्निशिखा, आचार्य अरविंद, स्वामी कुम्भ ऋषि, धर्मपाल खोवाल महासचिव कांग्रेस हिसार, डा.विनोद आर्य राज्यमंत्री उत्तराखंड, शोभाराम प्रजापति राज्यमंत्री उत्तराखंड, सन्दीप सिंहानिया प्रजापति, डा.वीरेन्द्र नाथ, सर्वेश प्रजापति, जसप्रीत सिंह एडवोकेट, श्रीचंद एडवोकेट, मनोज, रामलाल, राजकुमार, सतीश आर्य, शालिनी आर्य, पिंकी सिंहानिया, मोनिका रोधिया, बबीता, चित्रा आर्य, अनिता, गीता, सुमन, मीनाक्षी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button