News UpdateUttarakhand

आग लगने से एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर हुई खाक

रुद्रपुर। पंतनगर स्थित इंद्रा कॉलोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक दर्जन से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। आग लगने से लोगों के घरों में रखा राशन, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग से कई मवेशी भी झुलस गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों द्वारा आग पर बमुश्किल काबू पाया।
पंतनगर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन से अधिक झोपड़िया जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। देखते ही देखते आग ने एक दर्जन से अधिक झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। वहीं आग लगने से कई मवेशी भी झुलस गए. आग से कितने का नुकसान हुआ है। उसका आकलन किया जा रहा है. वहीं आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button