HealthNationalNews UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

राज्य में बुधवार को 836 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को 24 घंटे में 836 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार और देहरादून जिले में भी पहली बार एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 10667 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 9831 सैंपल निगेटिव और 836 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना काल में अब तक एक दिन सबसे अधिक 836 संक्रमित मरीज मिलने से नया रिकॉर्ड बना है। इससे पहले 27 अगस्त को प्रदेश में 728 संक्रमित मामले सामने आए थे। देहरादून जिले में पहली बार एक दिन में 184 और हरिद्वार जिले में 220  कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 112, नैनीताल में 97, टिहरी में 42, अल्मोड़ा में 34, पौड़ी में 32, रुद्रप्रयाग में 32, उत्तरकाशी में 31, पिथौरागढ़ में 28, चंपावत में 12, चमोली में सात और बागेश्वर में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों की संख्या 21234 हो गई है। प्रदेश में आज 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में छह, दून मेडिकल कॉलेज में तीन, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। अब तक 291 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 425 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 14437 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 6442 हो गई है।

Related Articles

Back to top button