News UpdateUttarakhand

मोगलिक्स ने खातेमा फाइबर्स में कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा को बनाया मजबूत

देहरादून। खातेमा फाइबर्स लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद से मोगलिक्स ने कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण एवं उनके लिए दीर्घकालिक सहयोग को सुनिश्चित करते हुए कार्यस्थल की परिस्थितियों को बेहतर बनाया है।
साईट पर सुरक्षा के कई उपायों को लागू किया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 100 से अधिक सेफ्टी हेलमेट्स एवं 500 से अधिक जोड़ी सेफ्टी शूज (जूतों) का वितरण शामिल है। इसके अलावा 500 से अधिक कर्मचारियों को वर्कमैन कम्पनसेशन, 100 से अधिक कर्मचारियों को ग्रुप पर्सनल एक्सीडेन्ट एवं ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसियों के तहत कवर किया गया है, जो कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी एवं बच्चों को रु 2लाख की बीमा राशि प्रदान करती है। 500 से अधिक कर्मचारियों के लिए ईपीएफ एवं ईएसआईसी को सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे कर्मचारियों की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।रोजमर्रा में उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सब्सिडी युक्त कैंटीन की सुविधा शुरू की गई है, जो कर्मचारियों को किफायती दाम पर अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराती है। यह पहल कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यस्थल के निर्माण की मोगलिक्स की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां वे सुरक्षित महसूस करें, उनकी उचित देखभाल की जाए, उनके विकास को बढ़ावा मिले। फैक्टरी संचालन एवं सांस्कृतिक बदलाव की अपनी यात्रा को जारी रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button