News UpdateUttarakhand

विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुभाषगढ़, दिनारपुर, बोंगला में सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय ग्रामीणों के साथ विधायक रवि बहादुर ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान सुभाषगढ के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुख्य सड़क पर ब्रेकर नहीं होने से बहुत परेशानी हो रही है।
दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही। कई लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से घायल हो रहे। जल्द से जल्द ब्रेकर बनाया जाए। समस्या पर गंभीरता से लेते हुए विधायक रवि बहादुर ने एनएच के अधिकारियों को ब्रेकर बनाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं जनता के लिए हैं। क्षेत्र में विकास कार्य चरम पर हैं। जिन क्षेत्रों में पिछले काफी समय से कार्य नहीं हुए उनमें विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। आठ महीनों से लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनता का पैसा जनता के लिए खर्च हो रहा है। जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधि का कार्य है। जो भी निधि आ रही है सब विकास कार्यों में लगाई जा रही है। जनता से नए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। प्रधान अपर्णा, प्रधान नीरज चौहान, प्रेम कीर्ति, गौरव शर्मा, अजमद चौहान, कैप्टन ओमप्रकाश, टेकचंद, सुखमीत कौर, बलबीर शर्मा, महेश शर्मा, कश्मीर सिंह, तिलकराज शर्मा, सुखदेव सिंह, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमित, रमेश शर्मा, विनोद, ललित शर्मा, छत्रपति, गौरव भार्गव, बलबीर सिंह, पंकज, नीरज, मनोज, रवि, मोनित, भास्कर, संदेश, अजीत, सागर बेनीवाल आदि ग्रामीण
शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button