News UpdateUttarakhand

विधायक गणेश जोशी हुए सेल्फ क्वारनटाइन, 25 सितम्बर तक रहेंगे क्वारनटाइन

देहरादून। कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से मसूरी विधायक गणेश जोशी ने स्वयं को 05 दिन के लिए क्वारनटाइन कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए विधायक जोशी के पीआरओ मनोज जोशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार कार्यक्रमों में उपस्थित रहने के कारण कई ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हुई, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव निकली है, इसलिए ऐतिहात के तौर पर विधायक जोशी ने पाॅच दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटाइन हो गये हैं। उन्होनें बताया कि विधायक जोशी 25 सितम्बर तक सेल्फ क्वारंटाइन रहेंगे, इस दौरान सभी कार्यक्रम एवं जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। उन्होनें बतया कि विधायक गणेश जोशी 26 सितम्बर से पूर्व की भाॅति जनता मिलन कार्यक्रम प्रारम्भ करेंगे।

Related Articles

Back to top button