News UpdateUttarakhand

विधायक अनुपमा रावत ने सड़कों का शुभारंभ किया

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा, शाहपुर, बहादरपुर जट में विधायक अनुपमा रावत ने सड़कों का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सड़क विधायक निधि से बनवाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके समस्याओं को जाना।
शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने गांव धनपुरा, शाहपुर, बहादरपुर जट में फीता काटकर सड़कों का शुभारम्भ किया है। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़कों को विधायक निधि से बनवाया जा रहा है। ग्रामीण दीपक, रामकुमार, दिलशाद, जीशान, गुलशन अंसारी, बबलू, सुनील, शमशाद, रहमान, रवि, निशार अहमद, कुलदीप सिंह, भविर सिंह, मांगेराम, साजिद अली, कुर्बान ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश सड़के पिछले कई वर्षों से टूटकर गड्ढों में तब्दील है। कहा कि मुख्य सड़कों का निर्माण होने से लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगेगा। इस दौरान गुलशन अंसारी, अनुराग शर्मा, मुकर्रम अंसारी, दीपचंद, राजेश कुमार, झंडा सिंह, रमेश प्रधान, खेम सिंह चैधरी, शमशेर, आमिर अंसारी, रानी हाजी, यामीन कसाना, अशवनी पाल, डॉक्टर बिजेंद्र व अन्य कार्येकर्ताओ के साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button