Uttarakhand

12 दिसम्बर 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

देहरादून। दिनांक 08 दिसम्बर 2020 (जि.सू.का), सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों में समनिय मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जाने हेतु 12 दिसम्बर 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने का लक्ष्य है।
      उन्होने बताया कि 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में फौजदारी वाद, दीवानी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवाद, 138 एनआई एक्टवाद आदि ऐसे सभी प्रकृति के वाद जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जा सकते हैं, नियत किए जाएगें।

Related Articles

Back to top button