News UpdateUttarakhand

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यो की समीक्षा हुई। न्यू कैंट रोड स्थिति कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीयों तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चैहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, अंकित जोशी, अंशुल चैहान सहित एमडीडीए के अधिशासी अभियंताए सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button