News UpdateUttarakhand

प्रवासियों को उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएः विधायक जोशी

देहरादून। रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात कर कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी के कारण उत्तराखण्ड लौटे प्रवासियों को उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना में सम्मिलित करते हुए लाभ प्रदान किये जाने की मांग की।
विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में अवगत कराया कि कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी के कारण लाखों प्रवासी अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड पहुॅच चुके हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की चिंता करना राज्य सरकार का नैतिक दायित्व है। चॅॅूकि उत्तराखण्ड पहुॅचे किसी भी प्रवासी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है जबकि वह राज्य के मूल निवासी हैं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्र के कई लोग ऐसे हैं, जो अत्यधिक गरीब परिवार से हैं और किसी भी बीमारी का इलाज करा पाने में असमर्थ होते हैं। यदि उन्हें आयुष्मान योजना के अन्र्तगत सम्मिलित करते हुए लाभ दिया जाता है तो यह सरकार एवं आयुष्मान योजना के उद्देश्यों की पूर्ति होगी।

Related Articles

Back to top button