News UpdateUttarakhand

मैकडॉवल्स नंबर 1 ने नया एडिशन पैक किया लॉन्च

देहरादून। इस साल रंगों का त्योहार मनाने के लिए मैकडॉवल्स नंबर 1 ने नया लिमिटेड एडिशन पैक (एलईपी) लॉन्च किया है। यह नया नं.1 पैक यारी के रंग खूबसूरत गोल्डन एवं सिल्वर पैकेजिंग में पीले, नीले और गुलाबी स्प्लैश में आता है और इस अवसर को प्रतिबिंबित करता है। रंगों की भांति ही दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती है और यह आकर्षक पैक आपको अपने यारों के साथ बेहतरीन मुलाकात का अवसर एवं शानदार अनुभव प्रदान करेगा।
लोकप्रिय शो मिर्जापुर के यार, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी एवं विजय वर्मा टेक्नॉलॉजी की मदद से रंगों का त्योहार मनाने का आकर्षक तरीका प्रस्तुत करने के लिए एक साथ आए हैं। नए दिलचस्प ब्रांडेड वीडियो कंटेंट में ये सितारे दिखाएंगे कि लिमिटेड एडिशन पैक किस प्रकार यारों को एक दूसरे को रंग लगाने में, खुद को अभिव्यक्त करने और वर्चुअल रूप से त्योहार मनाने में मदद करता है। वीडियो में दिव्येंदु पैक के क्यूआर कोड को स्कैन करके जश्न शुरू करता है और विजय वर्मा पर रंग लगाता है।
अमरप्रीत सिंह आनंद, एक्जिक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट एवं पोर्टफोलियो हेड, मार्केटिंग डियाजियो इंडिया ने कहा, ‘‘रंगों के त्योहार की भावना अलग अलग संस्कृति एवं स्थान के लोगों को एक साथ लाती है और उनकी झिझक को दूर करती है।

Related Articles

Back to top button