News UpdateUttarakhand

मेयर सुनील उनियाल गामा पहुंचे पहाड़ी प्रजामंडल की मोदी रसोई में

देहरादून। पहाड़ी प्रजामंडल के द्वारा कारगी चैक में चल रहे मोदी किचन के द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया। पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता कई क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद असहाय, दिहाड़ी मजदूर, अन्य जनपदों से यहां किराए पर रह रहे छात्रों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।  आज महापौर सुनील उनियाल गामा एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन की मार झेल रहे  लोगों को जिस तरह से पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। वह बहुत ही सराहनीय और पुण्य का काम है। उन्होंने कहा असली कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी, और आप जैसे कार्यकर्ता ही हैं जो इस मुसीबत की घड़ी में फ्रंट लाइन में कोरोना को हराने का कार्य कर रहे हैं । महापौर ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में निगम कर्मचारी साफ सफाई और सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। उन्होंने कहा की प्रत्येक पार्षद और निगम कर्मचारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। आज यहां लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कल से यहां केवल भोजन पैकेट ही वितरित करने का निर्देश दिये। पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष और भाजपा नेता वीर सिंह पंवार ने कहा कि पुलिस प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। कल से यहां हजारों पैकेट भोजन के तैयार कर जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे। इस दौरान भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल ,पहाड़ी प्रजामंडल के सदस्य अनुराग पंत, सोबन सिंह बिष्ट, वीएस नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार,हेमंत गिरि, शाहिद अहमद,  किशोर नेगी, टोनी, गौरव ,मनोज, तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन नौटियाल, राजेंद्र चैहान, बीएस रावत, सूबेदार जगदंबा नौटियाल, विनोद रावत, हरीश उनियाल, निर्मल जगुड़ी, सौरभ उनियाल, आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button