News UpdateUttarakhand

मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, 9 घायल

चमोली। तेज रफ्तार मैक्स बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर गाड़ी गांव पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 11 लोग सवार थे. घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली निजमुला घाटी में एक तेज रफ्तार मैक्स पगना से बिरही की ओर जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी गांव के नीचे पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में दस लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खाई में जाकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया और जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, सूचना पाकर चमोली थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button