News UpdateUttarakhand

सेवादार गोलीकांड में कई हिरासत में

हरिद्वार। पिरान कलियर शरीफ दरगाह के सेवादार को गोली मारकर मोटरसाइकिल-मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ में जुटी रानीपुर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।
शनिवार देर शाम गांव सलेमपुर से पिरान कलियर शरीफ दरगाह जा रहे सेवादार अताऊर्र रहमान को सुमनगर नगर क्षेत्र में रोककर मोटरसाइकिल लूट ली गई थी। दोनों बदमाशों ने सेवादार के मोबाइल फोन पर बात करने से झल्लाकर उसे पैर पर गोली मार दी थी और उसका मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए सेवादार के पांव से छर्रे निकाल दिए गए थे। वहीं बदमाश मोटरसाइकिल को सिडकुल में छोड़कर फरार हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर भी पुलिस टीमें बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है। सीआईयू की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बतााया कि कई अहम क्लू मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button