News UpdateUttarakhand

विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रुद्रपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के आलोक में इस प्राधिकरण द्वारा प्रोटोकाॅल के बारे में जागरूकता करना, न्याय तक पहुंच गिरफ्तारी से पूर्व गिरफ्तारी के समय तथा रिमाण्ड स्तर के विषय पर पुलिस अधिकारियोंध्पैनल अधिवक्तागण पराविधिक कार्यकर्तागण के लिये ए0डी0आर0 केन्द्र में आज 18 मार्च को प्रातः 11 बजे से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों पैनल अधिवक्तागण पराविधिक कार्यकर्तागण को गिरफ्तारी से पूर्व गिरफ्तारी के समय तथा रिमाण्ड स्तर पर गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के अधिकार तथा गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु जानकारी देकर जागरूक किया। इसके अतिरिक्त पैनल अधिवक्तागण तथा पराविधिक कार्यकर्तागण की भूमिका तथा उनके माध्यम से किये जाने वाले कार्यो के संबन्ध में भी जानकारी देकर पुलिस अधिकारियोंध्पैनल अधिवक्तागणध्पराविधिक कार्यकर्तागण को जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button