News UpdateUttarakhand

महिला जैन मिलन ने मनाया तीज उत्सव

देहरादून। रविवार को महिला जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 ने अपनी मासिक सभा में स्वतंत्रता व तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी वीरांगनाओं का अध्यक्ष रश्मि जैन ने फ्लोरल ज्वैलरी से स्वागत किया। सभा का संचालन मंत्री संगीता जैन ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत नवरी णमोकार मंत्र के पाठ से की गयी साथ ही महावीर चालीसा पढ़ा गया।
कार्यक्रम के दौरान अपने देश के वीर सपूतों को याद करते हुए देशभक्ति से भरा हुआ गीत वीरांगना मंजू जैन द्वारा गाया गया। वंदे मातरम वंदे मातरम के नारे से सारा हॉल गुंजायमान हो गया। सबसे पहले तीज क्वीन और तीज सास का चयन हुआ, जिसमें तंबोला खिलाया गया, सरप्राइस गेम निकाले गए जिसमें सभी में बहुत आनंद लिया और हंसी मजाक करते-करते सब लोटपोट हो गए, मल्हार गीत आई सावन की बहार रे, पुरवा सुहानी आई रे, आया सावन झूम के इन सभी गीतों ने सब ने झूम झूम कर नृत्य किया। मंगल गीतों के साथ एक दूसरे को तीज उत्सव की बधाई दी गयी। क्योंकि इस संस्था में सभी वीरांगनाएं 50 से ऊपर की उम्र की है तो थीम रखी गई थी। उम्र 55 की और दिल बचपन का सभी ने बड़ी उत्साह से भाग लिया। संस्थाओं की सभी वीरांगनाओं को क्षेत्रीय संयोजिका गीतिका व मुख्य संयोजिका संगीत द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button