Uttarakhand

महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों के लिए 4 लाख 28 हजार का चेक सौंपा

देहरादून। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के महाधिवक्ता एस.एन बाबुलकर ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों को 4 लाख 28 हजार 01 सौ 20 रूपये का चैक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एकत्रित यह धनराशि पुलवामा पीड़ितों हेतु प्रेषित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद जवानों को इससे अच्छी और कोई श्रद्वांजलि नहीं हो सकती क्योंकि इस समय उनके परिवार पर अकस्मान आपत्तियों का वज्रपात हुआ है ऐसे में आर्थिक सहायता कुछ हद तक मद्दगार साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button