News UpdateUttarakhand

महिलाओं को आत्मनिर्भर अभियान के प्रति जागरूक किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा वार्ड नंबर 45 गांधीग्राम में महिला सशक्तिकरण को लेकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान की ओर कदम बढ़ाते हुए महिलाओं से मुलाकात की और स्वयं सहायता समूह को जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सचिन जैन की व  संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल एवं विकास निगम की डायरेक्टर एवम भारतीय जनता पार्टी की महानगर महामंत्री पुष्पा बर्थवाल ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि समूह से जोड़कर आप लोगों को निश्चित रूप से लाभ होगा। इसके जरिए कैसे स्वाबलंबी बनना है कैसे कार्य करना है इस बारे में बातया गया।
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वयं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज महिलाएं अगर समूह के रूप में कार्य करेंगी तो हम स्वयं भी आत्मनिर्भर हो सकते हैं। जिससे हम लोगों की आर्थिक स्थिति सही होगी और परिवार में बदलाव आएगा। इससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिन जैन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी और कहा कि महिलाएं अगर ठान ले तो क्या नहीं कर सकती। यह सब दृढ़ निश्चय और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया है जो आप इन महिलाओं को आत्मनिर्भर अभियान की ओर जोड़ रहे हैं। उन्होंने संगठन के द्वारा किए जाा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पुष्पा बर्थवाल को कोरोना वारीयर्स सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, गीता वर्मा, जितेंद्र दंडोना, अमर जैन, अर्चना आनंद, मीनाक्षी धीमान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button