News UpdateUttarakhand

गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

ऋषिकेश। जिला गंगा सुरक्षा समिति ने गंगा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों को गंगा के महत्व से रूबरू कराया। कार्यक्रम में लोगों ने गंगा की स्वच्छता की शपथ भी ली।
बुधवार को त्रिवेणी घाट पर जिला गंगा सुरक्षा समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया में गंगा का अपना अलग महत्व है। इसे स्वच्छ व निर्मल बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। गंगा के जल को अमृत के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी एवं स्वजल परियोजना प्रबंधक सुशील मोहन डोभाल ने कहा कि यह कार्यक्रम दो दिवसीय है। जो गंगा संरक्षण, पॉलीथिन उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण आदि की जागरूकता को लेकर चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूह अपने स्वनिर्मित उत्पादों हैंडीक्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टॉल लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं।
———-

Related Articles

Back to top button