News UpdateUttarakhand

एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की लघु शोध प्रबंध परीक्षा संपन्न

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की लघु शोध प्रबंध परीक्षा संपन्न हुई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके बत्रा ने बताया कि एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययरत 72 छात्र-छात्राओं में 16 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओं के लिए होने पर महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है।
कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने अपने बधाई संदेश में कहा कि समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता और महाविद्यालय नाम रोशन किया है। कहा कि कोई भी परीक्षा अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प दिखाने के लिए सही अवसर है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, करियर काउंसिलिंग सैल के प्रभारी विनय थपलियाल ने कहा कि जब हमारे कॉलेज परिवार का कोई भी छात्र-छात्रा किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करता है तो कॉलेज परिवार को बड़े गर्व एवं हर्ष की अनुभूति भी होती है। चयनित 16 छात्र-छात्रों सौरभ, शुभम लोधी, प्रियंका, मेघा धीमान, प्रीति देवी, त्रिवेणी, नेहा, प्रिया पाण्डेय, माधुरी सुखीजा, अनुज कुमार, चिराग, निधि, प्रियंका, रीतिका वर्मा, दिव्या भटनागकर और सोनम को डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य, मोहन चन्द्र पाण्डेय, रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल, आस्था आनन्द, कविता छाबड़ा, अंकित अग्रवाल आदि शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी शुभकामना प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button