News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

देहरादून। पछवादून के आसन बैराज की झील में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद युवती के प्रेमी पर केस दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
गत 19 मई को विकासनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 18 मई से घर से लापता है। 21 मई को पुलिस ने युवती का शव आसन बैराज की झील से बरामद किया। जिसके बाद परिजनों से की गयी पूछताछ में पता चला कि युवती का प्रेम सम्बन्ध सुबोध उर्फ बिट्टू गुप्ता निवासी ढालीपुर के साथ था। लेकिन जब युवती द्वारा शादी की बात की गयी तो सुबोध मुकर गया और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। इस पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने भी पुलिस पर मामले के खुलासे के लिए दबाव बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button