News UpdateUttarakhand

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

देहरादून। सिविल जज सीडि व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया कि जनपद अवस्थित शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल, टिहरी विस्थापित काॅलोनी, श्यामपुर ऋषिकेष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 एवं ‘‘संकल्पः नशामुक्ति देवभूमि’’ के तहत् जानकारियों दी गई, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के प्रभाव में अपराध कारित किए जाने की दशा में होने वाले परिणाम के बारे में अवगत कराया तथा प्रेरक कहानियों से उन्हें नशे की बुरी प्रवृत्ति त्यागने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त एसिड अटैक, पोक्सो, घरेलू हिंसा, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन सम्बन्धी कानून, महिलाओं के महत्वपूर्ण विधिक अधिकार, किशोर अपराध सम्बन्धी नई विधि एवं बाल श्रम निषेध कानून, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों से सम्बन्धित कानून, श्रम कानून, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सम्बन्धित अधिनियम, समाज कल्याण सम्बन्धी योजनाओं, शिक्षा का अधिकार आदि विषयों पर भी जानकारियों दी गई।

Related Articles

Back to top button