News UpdateUttarakhand

महिलाओं की लोच और शक्ति से प्रेरित पेंडेंट्स के खूबसूरत कलेक्शन किया लॉन्च

देहरादून। भारत के प्रमुख और विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड, रिलायंस ज्वेल्स ने महिलाओं की अदम्य भावना के सम्मान में एक विशिष्ट पेंडेंट ‘आदिरा’ लॉन्च किया है। इस पेंडेंट की डिजाईन में पौराणिक अमरपक्षी फीनिक्स के भाव की छवि है जो आशा, साहस, और धैर्य का प्रतीक है। यह महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रदर्शन है जो हमेशा सभी कठिनाइयों के विरुद्ध उठ खड़ी होती हैं। इस डिजाईन में महिलाओं की आभामंडल का चित्रण है जो सतत दृढ़ एवं स्नेहिल भावना को प्रेरित, विकसित और आत्मसात करती हैं।
अमरपक्षी फीनिक्स की जटिल रूपरेखा का चित्रण करता हुआ यह पेंडेंट अत्यंत सुन्दर डायमंड्स के साथ 14 कैरट गोल्ड में बनाया गया है और आपके अंदाज को परिपूर्ण करने के लिए आपके ज्वेलरी कलेक्शन में एक उपयुक्त नग है। इसे औपचारिक और अनौपचारिक, दोनों परिधानों के साथ पहना जा सकता है। रिलायंस ज्वेल्स की दृढ़ मान्यता है कि महिलाएँ सदैव ही शक्ति और लोच का प्रतीक रही हैं. वे अपनी राह में आने वाली समस्त चुनौतियों के बावजूद हमारे-आपके जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर सहारा देती हैं। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम विशेष रूप से तैयार किये गए इस पेंडेंट के माध्यम से नारीत्व की भावना का सम्मान करना चाहते हैं। राख से उठकर आसमान नापने के लिए प्रसिद्ध अमरपक्षी फीनिक्स के गुणों को देखते हुए हमारा कलेक्शन ‘आदिरा’ सभी सुदृढ़ और शक्तिशाली महिलाओं का स्तुतिगान करता है जो समस्त कठिनाइयों के विरुद्ध उठ खड़ी होती हैं। यह कलेक्शन सम्पूर्ण भारत में रिलायंस ज्वेल्स की सभी दुकानों पर उपलब्ध है। आप इस महिला दिवस पर सोने के आभूषणों की बनाई पर 20 प्रतिशत तक और डायमंड के आभूषणों की कीमत पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ उठा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button