AdministrationNews UpdateUttarakhand

लखीबाग में नगर निगम द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का किया गया ट्रायल

देहरादून। आज लखीबाग में नगर निगम द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का ट्रायल शहर नगर आयुक्त एसपी जोशी तथा अध्यक्ष सासी अभियंता अनुपम भटनागर द्वारा किया गया.  सहायक नगर आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि पुलिस विभाग द्वारा एक लावारिस लाश पर इसका ट्रायल किया गया. इस शवदाह गृह का निर्माण 2.17 करोड़ में किया गया है. इस शवदाह गृह को इलेक्ट्रिक एवं गैस व्यवस्था पर भी चलाया जा सकता है
इस अवसर पर शिवाजी सेवा समिति के मंत्री विनोद गोयल संयोजक  भुवन चंद सिंघल सदस्य देवेश अग्रवाल  वेद प्रकाश अग्रवाल व प्रबंधक  ईश्वर चंद शर्मा तथा नगर निगम के सहायक अभियंता रजत कोठियाल उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button