Uttarakhand

कुम्भ मेला पुलिस के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

हरिद्वार। बड़े ही दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि आज कुम्भ मेला पुलिस के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।
मृतक स्व0 HCP श्री सुनील कुमार, उम्र 55 वर्ष, जिनकी मूल नियुक्ति जनपद पौड़ी गढ़वाल है और वर्तमान में वे कुम्भ मेला पुलिस हरिद्वार में सम्बद्ध हैं। आज सुबह योगा क्लास और गणना के उपरांत वे कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी चौकी स्थानों के चिन्हीकरण कार्य हेतु मोटरसाइकिल जा रहे थे। समय करीब 1120 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित इब्राहिम मोड़ के समीप से गुजरते हुए उन्हें एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि श्री सुनील कुमार के द्वारा गम्भीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया गया।
       घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कुम्भ मेला पुलिस के अधिकारीगण तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना के सम्बंध में जानकारी की। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button