PoliticsUttarakhand

भाजपा तथा अन्य दलों को छोडकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी के प्रयास से भाजपा तथा अन्य दलों को छोडकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व  नत्थू सिंह रवि, रमेश कुमार, बन्टीसूर्य, शकील, लक्ष्मी चन्द, शिवचरण गौतम, नईम राणा, विरेन्द्र सिंह चैहान, सुभाष चन्द, विनोद कसारिया, मा0 नरदेव, जितेन्द्र कुमार, वीरबल सिंह, राहुल, किशन लाल रवि, शहीद खान, मो0 शहजाद, साहिद कुरैशी, शाहरोज, शाहरूक कुरैसी एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि नये साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। उन्होने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका विषेशकर ग्रामीण व गरीब आदमी त्रस्त हो चुका है।

     उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले पांच साल के शासन में राज्य का विकास ठप्प हो चुका है। राज्य का कर्मचारी वर्ग परेशान है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है तथा एकबार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास को आगे बढाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली की संख्या में और इजाफा होगा।
इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button