Uncategorized

अभी भी खुद को न्यायालय से ऊपर साबित करने में लगे हैं पंच व सरपंच

सरपंचों ने दी अनोखी सजा- प्रेमिका को घोड़ी बना उसके ऊपर बैठाया प्रेमी को

वडोदरा, छोटा उदयपुर। तेजगढ़ के देवलिया गांव में लड़के-लड़की को प्यार करने के लिए सरेआम अपमानित किया गया। चौथी क्लास तक पढ़े लड़के और 11वीं कक्षा में पढऩे वाली लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों गांव से भाग गए थे। रिश्तेदारों ने उन्हें खोज निकाला और वापस ले आए और गांव में ही लड़की को घोड़ी बनाया और उस पर लड़के को बैठाकर बरात निकाली गई। इस घटना के बाद लड़की और उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए।

सरपंच और दोनों के परिवार वालों के सामने दी गई सजा

लड़के और लड़की को वापस लाकर गांव के मैदान में पंच, सरपंच, दोनों के माता-पिता और गांव के लोगों के सामने उनकी शादी भी करवाई गई। उपहार के रूप में उन्हें गोबर और कांटों का हार दिया गया। लड़के के माता-पिता पर 5 हजार और लड़की के माता-पिता पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया। यह सब लड़के और लड़की के परिवार वालों की मर्जी से हुआ।

फिर साथ दिखे तो देना होगा पांच लाख

लड़के और लड़की के परिवारों को गांव के लोगों ने चेतावनी दी है दोनों फिर साथ दिखे तो पांच लाख जुर्माना देना होगा।

इस सब घटनाक्रम को सरपंचों की गुण्डागर्दी नहीं तो और क्या कहा जाये जो कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुद ही न्यायाधीश बने हुए हैं और आयदिन उल जलूल फैसले कर रहे हैं और अपने दिये गये बेतुके फैसलों का निर्वाह भी जबरन अपने गुण्डों के द्वारा करवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button