National

खेत की तरफ जा रही चचेरी बहनों को बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर खेत की तरफ जा रही चचेरी बहनों को बंधक बनाकर कामांध युवक ने आबरू लूट ली। पीड़ित किशोरियों के चीखने-चिल्लाने आरोपित फरार हो गया। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही शाहगंज के सीओ जितेंद्र कुमार दुबे व थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़िताओं से पूछताछ की। स्वजनों की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।  गांव निवासी रिश्ते में चचेरी बहन दो किशोरियां किसी काम से खेत की ओर जा रही थीं। आरोप है कि सीवान में घात लगाए बैठा युवक दोनों को खींचते हुए सरसों के खेत में ले गया। आतंकित कर उसने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीण खेत में पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया।

       पीड़िताओं ने घर जाकर अभिभावकों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्वजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पीड़िताओं को मेडिकल मुआयना के लिए महिला कांस्टेबलों की निगरानी में जिला महिला चिकित्सालय भेज रही है।

Related Articles

Back to top button