News UpdateUttarakhand

खेल महाकुंभ 23 मार्च से दून में आयोजित होगा

देहरादून। प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण विभाग द्वारा विभागीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता परियोजना के अन्तर्गत खेल महाकुंभ-2020-21 कार्यक्रम, योजना का इसी माह में 23 मार्च 2021 से महाराणा प्राताप स्पोर्टस कालेज रायपुर के  एथलेटिक्स ग्राउण्ड में प्रातः 10 बजे से (100मी0, 400मी0, 800मी0 एवं 1500मी0 दौड़) प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पुलिस विभाग को आयोजन के दौरान शान्ति सुरक्षा व्यवस्था, नगर निगम को स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन, स्वास्थ्य विभाग को फस्र्ट एड एवं कोविड जांच व्यवस्था, मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्णाय एवं अभिलेखीय कार्य, क्रीड़ा विभाग को खेल सामग्री एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लेने, पंचायतराज विभाग को प्रतियोगिताओं का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग को समिति के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने व प्रतियोगिता के आयोजन हेतु समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने, साथ ही सूचना विभाग को प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button