News UpdateUttarakhand

अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

देहरादून। ऑफिसर्स ट्रांजिस्ट हास्टल देहरादून में अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ उत्तराखंड का चतुर्थ अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु संदीप पांडेय, महामंत्री पद हेतु अशोक कुमार,उपाध्यक्ष हेतु रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष बृजपाल, संयुक्त मंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शालू भटनागर, संगठन मंत्री ऋतु नेगी, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष उदित वर्मा को चुनाव में विजयी घोषित किया गया। यह चुनाव जीएस पाण्डेय संयुक्त निदेशक/चुनाव अधिकारी, डॉ दिनेश बडोनी उपनिदेशक/सहायक चुनाव अधिकारी, के निर्देशन में ऑनलाइन /ऑफलाइन कराया गया इस चुनाव प्रक्रिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री अरुण पांडे जी द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button