News UpdatePoliticsUttarakhand

करन माहरा ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह जी की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

     अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि प्रीमत सिंह जी की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन से हृदय को आघात पहुंचा है परन्तु प्रभु इच्छा के आगे हम सब लाचार हैं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन बराबर के सहभागी हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, भगवान मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

       प्रीतम सिंह जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार मिलने पर देहरादून महानगर  कांग्रेस  अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा के निर्देश पर महानगर कांग्रेस के सभी कार्यक्रम स्थगित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

     प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोकसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती गोदावरी थापली, श्रीमती शांति रावत, प्रवक्ता राजेश चमोली, सलाहकार अमरजीत सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट, अनुराधा तिवाडी, शीशपाल बिष्ट, अभिषेक तिवारी, सज्जाद अंसारी, सुलेमान अंसारी, ललित भद्री, पूनम कण्डारी, मो0 फारूक, इस्लाम, आलोक मेहता, शमीम मंसूरी, लकी राणा, सूरज क्षेत्री, सईद जमाल, अरुण बलोनी, मान सिंह, रोहित, शिवम, अर्जुन पासी, निहाल सिंह आदि ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button