Uttarakhand

राज्य के गन्ना किसानों की मांग को लेकर उत्तराखण्ड विधानसभा पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन व उपवास

देहरादून। किसानों के गन्ना भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखण्ड विधानसभा पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव माननीय हरीश रावत के नेतृत्व में एवं उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी के संयोजन में विशाल धरना प्रदर्शन व उपवास किया।  धरना में मौजूद सैकड़ों किसान कांग्रेस एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा कि वर्तमान राज्य की भाजपा सरकार हिटलर शाही से चल रही है भाजपा सरकार को राज्य की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है राज्य सरकार के लोग सत्ता के नशे में चूर हो कर कार्य कर रहे हैं जिनको राज्य की जनता से कुछ लेना देना नहीं है राज्य की जनता त्रस्त हैं सरकार मस्त है हमारी मांग है कि राज्य के गन्ना किसानों का भुगतान तत्काल किया जाएं अन्यथा हम आगे भी आंदोलन करेंगे।

     इस अवसर पर पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी व मंत्री प्रसाद नैथानी एवं विधायक ममता राकेश व काजी निजामुद्दीन व मनोज रावत व फुरकान अहमद व पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील राठी जी के साथ ही पूर्व पार्षद विकास चौहान व मसूरी केंट बोर्ड के चेयरमैन महेश चंद्र व माधुरी टम्टा व गुलफाम खान व रूपेंद्र तोमर व चिरंजी लाल कश्यप व अमन कुमार वे प्रवीण सूर्या कमलेश रमन मोहन काला व गोदावरी थपली व शरीफ बेग व राजपाल खरोला व मनोज नौटियाल व राजबीर चौहान व सुशील पेंगवाल आदि अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button