AdministrationNationalउत्तरप्रदेश
ज्योति बाबा की चेतावनी: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं.

कानपुर। दिलबाग रोज गार्डन सोसायटी के गेट के ठीक सामने खुले शराब के ठेके को हटाने के लिए बुधवार को मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा के नेतृत्व मे डॉक्टर प्रीति मिश्रा की अध्यक्षता व तरुणा सरदाना सचिव के संयोजकत्व एवं डॉक्टर अतुल मिश्रा के मार्गदर्शन में निवासियों ने हाथों में हाथ डालकर प्रशासन को जगाने का शांतिपूर्ण प्रयास किया।
सोसाइटी में 250 परिवार 200 बच्चे व 500 महिलाएं रहती हैं। ठेके पर रोज शाम 300 शराबियों की भीड़ खुलेआम कारों में शराब खोरी,गाली गलौज,महिलाओं से छेड़छाड़ आम है पिछले 5 माह में ही कई घटनाएं हो चुकी हैं। एनसीआरबी 2023 के अनुसार शराब ठेकुों के 100 मीटर के दायरे में महिला अपराध 41 प्रतिशत अधिक होते हैं श्रृंखला में शामिल लोगों ने यशोदा नगर बाईपास की क्रूर घटना का हवाला दिया,जहां हाल ही में ठेके के सामने पिता पुत्र की हत्या कर दी गई। निवासियों ने सवाल उठाया जब आबकारी अधिनियम धारा 37-क में 100 मीटर तक ठेका प्रतिबंधित है तो खुलेआम नियम किसकी शह पर तोड़ा जा रहा है।
ज्योति बाबा ने कहा कि बच्चों का भविष्य दांव पर है उन्होंने कहा कि ठेका हटाओ वरना यशोदा नगर बाईपास कांड लोग दोहरा सकते हैं। अध्यक्ष डॉ प्रीति मिश्रा ने बताया बच्चों का बचपन बचाने सड़क पर सोसाइटी के लोग उतरे हैं।
सचिव तरुणा सरदाना ने चेताया कि कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज होगा।
डॉक्टर अतुल मिश्रा ने कहा कि खुली शराब खोरी जेजे एक्ट धारा 77 का उल्लंघन है सभी निवासियों ने एक स्वर में ठेका 500 मीटर दूर शिफ्ट करने की मांग की। अन्य प्रमुख वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह जुनेजा,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, सरदार सतपाल सिंह,अतुल गुप्ता, राजकुमार गुरनानी, मनोज चावला,वेद प्रकाश श्रीवास्तव, राज गौरव,नीलम श्रीवास्तव,अमरजीत सिंह कोहली,राजेश निगम,सरिता गुरनानी, सुमित सिंह चंदेल,रश्मि जैन इत्यादि थी।




