News UpdateUttarakhand

सेवा दिवस के रूप में मनाई गई प्रथम सीएम नित्यानंद स्वामी की जयंती

-गणेशी लाल पुन्नी देवी धर्मार्थ ट्रस्ट ने गरीबों को कंबल बांटे

देहरादून। उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की 93वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर गणेशी लाल पुन्नी देवी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गरीबों को कंबल बांटे गए।
कारगी चैक में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह पंवार, गोपाल पुरी, पार्षद आलोक कुमार और महेश्वर बहुगुणा आदि ने अपने संबोधन में नित्यानंद स्वामी को एक महान नेता बताया। उनके साथ बिताए गए दिनों को याद किया गयाघ्। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, महामंत्री दिनेश सती, योगेश अग्रवाल, अनुराग पंत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button