News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

जेपी नड्ढा का हरिद्वार में हुआ जोरदार स्वागत

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनके ऊपर पुष्प वर्षा की। नड्डा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहंचे। सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि गायत्री परिवार से उनका विशेष लगाव है। वह युवा कार्यकर्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की किताबें पढ़ने के बाद उनका परिवार के प्रति लगाव और गहरा होता गया।  नड्डा शाम को भव्य गंगा आरती में भी शामिल हुए। गंगा आरती के बाद उन्होंने पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की। इससे पहले, निरंजनी अखाड़ के संतों से मुलाकात में उन्होंने संताें का आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि देशभर की 102 दिनों की यात्रा की शुरुआत वह हरिद्वार की पावन धरती से कर रहे हैं।  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक देहरादून में 14 संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों के आयोजन में भाग लेंगे। देहरादून दौरे के दौरान, नड्डा मंत्रीमंडल व कोर कमेटी के साथ बैठक करने के अलावा बूथ समिति और मंडल समिति के साथ भी बैठक करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button