National

जोधपुर में तीन साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला आया सामने

जयपुर। जोधपुर में तीन साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोधपुर में राइका बाग रेलवे स्टेशन पर अपने माता-पिता के साथ सो रही मासूम को एक युवक  रात करीब 12 बजे उठा कर ले गया। रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में ले जाकर युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रेलवे पुलिस व परिजनों ने उसे स्टेशन के निकट की झाड़ियों में दुष्कर्म करते पकड़ लिया। गंभीर अवस्था में बच्ची को शहर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश का एक परिवार ट्रेन के इंतजार में जोधपुर के उपनगरीय राइका बाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही सो गया। रात को करीब 12 बजे बच्ची की मां की आंख खुली तो उसके बगल में सो रही तीन साल की मासूम गायब मिली । इस पर उसने अपने पति के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। थोड़ी देर तक बच्ची नहीं मिलने पर उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी व परिजन पटरियों के आसपास उसकी तलाश को निकले। थोड़ी दूर जाने पर झाड़ियों में कुछ हलचल नजर आई। वहां का नजारा देख सभी चौंक उठे।एक युवक बड़ी दरिंदगी के साथ मासूम से दुष्कर्म करता मिला। सभी ने मिलकर उसे दबोच लिया। लहूलुहान हालत में मिली बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पकड़ा गया 24 वर्षीय युवक भीलवाड़ा जिले में बरोनी गांव निवासी कैलाशचन्द्र है। पुलिस के अनुसार युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button