Uttarakhand

जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मधु चैहान विजयी

देहरादून। देहरादून जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार मधु चैहान विजयी रही। विजयी घोषित होने के बाद उनके समर्थकों द्वारा विजयी जुलूस निकाला गया। विजयी जुलूस में मधु चैहान के पति विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चैहान समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।
प्रेक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव देहरादून पंकज पाण्डेय की उपस्थिति में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत-2019 सी रविशंकर द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी समर्थित मधु चैहान को विजयी प्रमाण-पत्र दिया गया। कलैक्टेªट कार्यालय में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु मतदान और मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें विजयी प्रत्याशी मधु चैहान को 23 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वन्दि कांगे्रस समर्थित प्रत्याशी अंजीता पंवार को 7 मत प्राप्त हुए। मतगणना में सभी मतपत्र वैध पाये गये। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल एवं सह सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष कौशल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button