चरस के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर तीन लाख से ज्यादा की चरस बरामद की है। पकड़ा गया चरस तस्कर मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। यह तस्कर अस्थाई रूप से उत्तरी हरिद्वार में रहकर मादक पदार्थों की सप्लाई किया करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार में मादक पदार्थों की तस्करी का खेल लगातार जारी है। आलम यह है की तस्करों ने अब हरिद्वार को ही गढ़ बना लिया है। अब सामने आने लगा है कि तस्कर बाहर से मादक पदार्थों को लाने के बजाय हरिद्वार में रहकर ही इसकी सप्लाई को अधिक सुरक्षित समझ रहे हैं। कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने अमित शर्मा निवासी पानीपत हरियाणा एवं हाल निवासी भूपतवाला हरिद्वार को लेकर मुखबिर की सूचना पर इलाके में छापेमारी की। जिसमें करीब तीन लाख से ज्यादा की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।




Ahaa, itts pleasqnt dialogue conceerning this piehe of writng att
this place at this blog, I havve read all that, so aat
this time mee also coimmenting here.
Wow tat was strange. I just weote an extremely loong commment but aftesr I cllicked submit mmy comment
didn’t appear. Grrrr… well I’m nott writiing alll thast
over again. Anyways, just wanted tto ssay wonderful blog!
Thiis excellent website certainly haas all of tthe informaztion I wanjted about tjis subject and didn’t kbow who tto ask.