Uncategorized

कर्नाटक जीत ने दिए संकेत कि 2019 में जनता क्या चाहती है: सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कर्नाटक में मिली जीत ने यह संकेत दे दिए हैं कि 2019 में जनता क्या चाहती है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की विकास की सोच और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति की जीत है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट जीत का जश्‍न मनाया। साथ ही ढोल की थाप पर नृत्‍य भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विपक्ष के तमाम प्रपंचो के बाद भी कर्नाटक की जनता ने भाजपा का साथ दिया। इससे पहले भाजपा कार्यलय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है कर्नाटक चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने महानगर कार्यालय में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के विकास को जाता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत से पूरे देश में यह संदेश चला गया कि विकास के साथ देश की जनता खड़ी है।

Related Articles

Back to top button